जांजगीर चाँपा

दुष्कर्म के आरोपी की जेल के अंदर मौत…खिड़की पर फांसी के फंदे में मिली लाश…सुसाइड नोट और लड़की की फोटो भी मिली,

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिला जेल खोखरा में बंद कैदी ने सीढ़ी की खिड़की में गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या की है। मृतक बंदी का नाम बनवारी कुमार कश्यप उम्र 24 साल निवासी खैरा का रहने वाला था जिसे 5 अप्रैल 2023 को जिला कोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और पाक्सो के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। शनिवार की शाम रात्रि 6.30 बजे के करीब की यह घटना है। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम तहसीलदार पहुंचे हुए थे पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया,

जहाँ रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया, मौके पर परिजन भी पहुंचे हुए थे। मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट और लड़की की फोटो बरामद हुई है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 मार्च 2022 को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद नवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही थी इसी दौरान 8 अप्रैल 2022 को लड़की मिलने के बाद बयान लिया गया। जिसमें नाबालिग लड़की ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताया गया। इसके बाद 15 मई 2022 को नवागढ़ पुलिस ने पामगढ़ थाना क्षेत्र में खैरा गांव से युवक बनवारी कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने 5 अप्रैल 2023 को प्रकरण की सुनवाई करते हुए,आरोपी बनवारी कुमार कश्यप को दुष्कर्म और पाक्सो के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद बीती देर शाम रात कैदी बनवारी कुमार कश्यप ने जेल के बैरक नंबर 10 के ऊपर बनी खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी और शव के पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट और फोटो हुआ बरामद…

दुष्कर्म के आरोपी मृतक बनवारी कुमार कश्यप के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि जितना गुनहगार मैं हूं उतना ही गुनहगार तुम भी हो प्यार एक तरफा नहीं होता है। साथ ही सुसाइड नोट के पास लड़की की तस्वीर भी बरामद की गई है। जिला जेल के जेलर ने बताया कि शनिवार की शाम जब एक नंबर बैरक से पहले ताला लगाते हुए और बैरक में उपस्थित कैदियों की गिनती करते हुए ताला बंद किया जा रहा था। तभी 10 नंबर के बैरक में गिनती के दौरान एक कैदी कम पाया गया जिसकी खोज की गई तो वह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम तहसीलदार और सिटी कोतवाली की पुलिस पहुंची हुई थी पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जेलर जे एल मेश्राम ने कहा कि जेल पहरियो और उसके बैरक में कैद बंदियों से पूछताछ की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

मृतक के बड़े भाई ने जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग..

मृतक के बड़े भाई चैतराम कश्यप ने बताया की 5 अप्रैल को जब सजा हुई तो बनवारी सही सलामत था । जिसके बाद फोन के माध्यम से 8 अप्रैल की रात्रि को जिला अस्पताल आने की सूचना मिली, जिसके बाद सुबह पहुंचे तो पता चला की मेरा छोटा भाई बनवारी ने फांसी लगा ली है और उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया की जब कैदीयो के लिए जेल एक सुरक्षित जगह है तो उसने यह कैसे किया,इतने सुरक्षा होने के बावजूद भी यह घटना हुई है। मृतक के भाई ने सही से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

मृतक के पास कैसे पहुंची फोटो जांच का विषय…

जेल प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को सजा मिलने के बाद युवक से कोई मिलने आया हुआ था। सजा के बाद परिजन देखने जेल नही गए थे। तो मृतक के पास आखिर लड़की की फोटो कैसे मिली। उसे मिलने कौन आया था। जेलर ने इस मामले में जांच की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल