पचपेड़ी

दीपावली त्यौहार के दौरान अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी… पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा स्थित अच्छे नगर मोहल्ला वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले जनकराम केवट की पत्नी लक्ष्मी बाई उम्र 45 वर्ष ने बुधवार की देर रात अपने ही घर में म्यार में साडी के सहारे फांसी लगा अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।जब घर में सो रही बेटी देर रात उठी तो घर के परछी में म्यार में साडी के सहारे मृतका झूल रही थी।

वही बताया जा रहा है कि मृतका के पति जनक केवट अपने तीन बच्चों को लेकर अपने ससुराल बहतरा नाच गम्मत देखने गया हुआ था घर में सिर्फ उसकी एक बेटी साथ में थी जिसके बाद इसकी सूचना बेटी ने अपने पिता को दी घटना को सुन पिता रात में ही घर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है वही महिला किन कारणों से रात में आत्मघाती कदम उठाई यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगी फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल