बिलासपुर

राज्य स्थापना दिवस:- दीयों से जगमगाया बिलासपुर….दस हजार दीपों से अरपा रिवर व्यू हुआ रौशन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में आज अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है। उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की।

एसपी रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी..

जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2... किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज