बिलासपुर

गूगल से कस्टमर केयर नम्बर निकालना शिक्षक को पड़ा भारी….शातिर ठगों ने पार किये 66 हजार रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के विद्युत नगर निवासी शिक्षक अमित डाहीरे इस बार शातिर ठगों के शिकार बने है, जैसा की ज्यादातर घटनाओं में सामने आ चुका है की शातिर ठग कॉल कर झांसा देते और कोई भी एप्प डाउनलोड करा, ओटीपी पासवर्ड की जानकारी लेकर बैंक एकाउंट से पैसे निकाल लेते है वैसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें प्रार्थी ने गूगल से टाटा स्काई रिचार्ज करने कस्टमर केयर लगाया, लेकिन कंपनी में कॉल कनेक्ट होने से पहले उनका कनेक्शन शातिर साइबर ठगों से हो गया,

जिन्होंने प्रार्थी को कॉल किया और फिर रिचार्ज के नाम पर एक एप्प डाउनलोड कराया और फिर 3 किस्तों में 66865 रुपए एकाउंट से निकाल लिए, जैसे ही अपने साथ ठगी होने का अहसाह हुआ तो प्रार्थी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में जिस पर पुलिस ने मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल