बिलासपुर

चाकूबाजी:- बाइक मांगने पर नही देना पड़ा भारी…आरोपी ने पिता पुत्र पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मामूली बात पर पिता पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां घायलों की शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अंबेडकर चौक बोदरी का बताया जा रहा है। जहा रहने वाले मनहरण कौशिक जो की नगर पंचायत बोदरी चकरभाठा में पंप ऑपरेटर का काम करते है। वह रोज की तरह ही गुरूवार कि शाम पंप चालू करने अंबेडकर चौक बोदरी गए हुए थे। जहां गांव के शनि वर्मा ने अपने काम के लिए मनहरण कौशिक से बाइक मांगा। लेकिन उन्होंने उसे मना कर दिया। जिसके बाद शनि वर्मा उनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। जिसकी सूचना पाकर प्रार्थी का पुत्र गया प्रसाद कौशिक भी मौके पर पहुंचा। जहां आरोपी ने दोनो पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने गया प्रसाद कौशिक के बाये पसली में दो बार चाकू मारा। यही नहीं मनहरण कौशिक को भी इस दौरान गंभीर चोट आई है। मामले में प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने शनि वर्मा के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले में जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई...