कोटा

शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला….गिरफ्तार हुआ फरार आदतन अपराधी

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – शादी समारोह के दौरान उपजे विवाद के बाद रंजिश मिटाने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला कोटा का है।।जहा करिहार परिवार की शादी में शामिल होने पहुंचे आदतन अपराधी ने गांव के एक युवक को आपसी विवाद के बाद घर घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ित के भाई कैलाश करेलिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि डाक बंगला कोटा में मसूर लाल करिहार के बेटे राकेश करिहार की शादी कार्यक्रम दिनांक 21.04.2024 से 23.04.2024 तक चल रहा था। जहा शादी में शामिल होने मसुर लाल करिहार के दामाद शान उर्फ निशांत लालपुरे व उसकी लड़की विनीता एवं अन्य रिश्तेदारी के लोग आए थे। इसी दौरान प्रार्थी के भाई विकाश करेलिया और शान उर्फ निशांत लालपुरे के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसपर आदतन आरोपी शान उर्फ निशांत लालपुरे ने विकाश करेलिया को घर में घुसकर चाकू मारकर वहा से फरार हो गया। इधर मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने तोरवा निवासी आदतन आरोपी शान उर्फ निशांत लालपुरे को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ़्तार आरोपी आदतन अपराधी है पूर्व में भी उसके ऊपर हत्या समेत कई अपराध दर्ज हैं उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि.ओंकार बंजारे, प्र.आर.रविंद्र मिश्रा आरक्षक भोप साहू , डायल 112 से सोमेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...