बिलासपुर

बिलासपुर:- शातिर ठगबाज उज्जवल विश्वास गिरफ्तार….फर्जी चेक देकर व्यापारियों से लाखों की ठगी का खुलासा, पीड़ित व्यापारियों ने ही धर दबोचा रंगे हाथों,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के व्यापारियों को लंबे समय से चूना लगा रहा शातिर ठगबाज आखिरकार पकड़ में आ गया। अलग-अलग दुकानों से फर्जी चेक के जरिए लाखों रुपए का सामान लेने वाले युवक उज्जवल विश्वास को बुधवार की शाम व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़कर तारबाहर थाने के हवाले कर दिया। आरोपी की ठगी का तरीका इतना चालाक था कि कई व्यापारी भरोसे में आकर उसे माल सप्लाई कर चुके थे। जयरामनगर के व्यापारी हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी ‘दीप ट्रेडर्स’ नामक प्लाई और पुट्टी की दुकान है। कुछ सप्ताह पहले उज्जवल उनकी दुकान पर आया और करीब तीन लाख रुपए का सामान लेकर चेक थमा दिया। उस दिन बैंक की छुट्टी होने से व्यापारी ने चेक क्लियर होने की प्रतीक्षा की, पर युवक भरोसा जीतकर दोबारा दुकान पहुंच गया। तीन बार में आरोपी ने कुल 9 लाख 60 हजार रुपए का माल ले लिया। जब चेक बैंक में लगाए गए तो सभी फर्जी निकले।

इसी तरह दीपक पमनानी की दुकान से भी युवक ने 90 हजार रुपए का सामान लेकर फर्जी चेक दिया। लगातार सामने आ रही ठगी की घटनाओं के बाद व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि आरोपी ने न केवल बिलासपुर बल्कि कोरबा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी की कोशिश की है। तलाश के दौरान बुधवार शाम सूचना मिली कि युवक एक और व्यापारी को ठगने के प्रयास में है। इस पर कई व्यापारी मौके पर पहुंचे और उसे दबोच लिया। आरोपी को तारबाहर थाने में सौंपे जाने के बाद कई पीड़ित व्यापारी भी शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। पुलिस ने विभिन्न दुकानदारों से मिले फर्जी चेक और शिकायतों को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद अब अन्य पीड़ित व्यापारीयो के भी सामने आने की संभावनाएं हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल