छत्तीसगढ़बिलासपुर

सुरक्षित परिचालन के लिए बिलासपुर स्टेशन के लाइन नं. 02 के रेलपथ का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ

इस कार्य में रेल, स्लीपर एवं गिट्टी को पूरी तरह से बदलने का कार्य किया जा रहा है

सत्याग्रह डेस्क

दुर्घटनारहित परिचालन रेलवे का प्रमुख लक्ष्य है। रेलवे के सफल परिचालन में एक आवश्यक अवयव है रेलपथ प्रणाली का आवश्यक रखरखाव करना। रेलपथ को सुरक्षित एवं ठीक हालत में रखने हेतु रेलपथ स्टाफ द्वारा दैनिक मरम्मत और निर्माण कार्य के विभिन्न प्रकार के रेलपथ मापन औजारों एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाता है। गाडियों का निर्धारित गति के साथ सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने भारतीय रेलवे स्थायी मार्ग नियमावली यानी Indian Railway Permanent Way Manual में निर्धारित मानदंडों के अनुसार रेलपथ का नवीनीकरण का कार्य किया जाता है।

रक्षित रेल परिचालन की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण होता है। इससे सुरक्षित परिचालन के साथ ही साथ परिचालन गति में वृद्धि होती है।इसी क्रम में बिलासपुर स्टेशन के लाइन नं. 2 में पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस लाइन में कार्य करना एक चुनौतीभरा कार्य है। इसके लिए 30 दिनों की कार्ययोजना बनाकर रात में कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कोई भी पैसेंजर गाडी प्रभावित नहीं होगी। इस कार्य में रेल, स्लीपर एवं गिट्टी को पूरी तरह से बदलने का कार्य किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,