मस्तूरी

मस्तूरी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को लिया चपेट में….पिता की मौत, बेटी घायल,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही बाइक में बैठी दो बेटीयां भी घायल हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा – पेंड्री के बीच ईटभट्ठे के सामने सोमवार सुबह 5:30 बजे के आसपास मुलमुला की ओर से आ रहे बाइक सवार रोहित कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 40 वर्ष अपनी दो बेटीयो कुमारी रीना उम्र 16 वर्ष एवं छोटी बेटी आभा उम्र 13 वर्ष को

लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी से दीपावली की छुट्टी मनाकर वापस अपने काम पर बिलासपुर कोनी लौट रहा था जो सोमवार सुबह रिस्दा – पेंड्री के बीच ईटभट्टे से निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

जिससे बाइक चला रहा रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों ने तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। बाइक में सवार दोनों बच्चियों को हल्की चोटे आई है वही सूचना के बाद पुलिस दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल