बिलासपुर

घर का ताला तोड़कर 3 लाख रुपयों की चोरी…घर आये लोगों पर चोरी का संदेह, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी शमीम शरीफ ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने दयालबंद के विजय नरेश से पुराना मकान 2 लाख रुपए में खरीदा था जिसकी रकम 1 लाख 95 हजार रुपए उसने अपने घर मे गवाहों के सामने विजय नरेश को दिए उस वक्त विजय नरेश और शनि उर्फ गोलू कश्यप वहाँ उसे आलमारी से पैसे निकालते देख रहे थे। प्रार्थी ने बताया कि आलमारी में कुल 5 लाख रुपए थे, जिनमें से 1 लाख 95 हजार निकालकर दे दिया बाकी 3 लाख रुपए आलमारी में रखकर उक्त खरीदे गए मकान का कब्जा लेने गए लेकिन कब्जा नही मिलने पर जब वह शाम 5 बजे अपने घर कुदुदंड पहुँचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर आलमारी में रखे 3 लाख रुपए गायब थे, जब आस पास जानकारी ली गई तो उन्हें पता चला कि जो लोग पैसे लेने पहले आये थे उन्होंने ही ताला तोड़कर चोरी की है। फिलहाल पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...