बिलासपुर

मोबाइल चोरी कर यूपीआइ से तीन लाख रुपये कर लिए ट्रांसफर….प्रार्थी शिक्षक ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोबाइल चोरी कर चोरों ने शिक्षक के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए है, जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है। मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर में रहने वाले चेतनधर दीवान शिक्षक हैं। उनके पिता स्व बद्रीधर दीवान छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इस पर कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत ले ली थी। इधर शिक्षक ने दूसरा सिम लेकर मोबाइल चालू किया। तब पता चला कि उनके बैंक खाते से यूपीआइ के माध्यम से पांच बार में तीन लाख रुपये अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। शिक्षक ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाने में दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...