जांजगीर चाँपा

साथ में पी शराब फिर विवाद होने पर कांग्रेस पार्षद ने दोस्त को उतारा मौत के घाट…लोहे की रॉड से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से बेहद ही अजीब घटना सामने आई है जिसमें नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ने अपने ही दोस्त को विवाद के बाद लोहे की रॉड से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है, मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद आनंद कश्यप और मोहनीश केशरवानी दोस्त है जो रोज की तरह मंगलवार को भी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया और मोहनीश इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुँच गया उसके पीछे पार्षद आनंद भी थाने पहुँच गया और रिपोर्ट नही लिखाने की बात कहने लगा, जहाँ पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की और दोनों को पहले मुलाहिजा करा कर आने के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कह कर चलता कर दिया,

इसके बाद एक बार फिर दोनों शराब भट्ठी की ओर गए और शराब लेकर पीने लगे, जिनके बीच फिर सुबह हुए झगड़े को लेकर विवाद होने लगा, जिस पर आरोपी कांग्रेसी पार्षद आनंद कश्यप ने लोहे की रॉड से मोहनीश केशरवानी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मोहनीश लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसे मरा हुआ समझकर आरोपी पार्षद आनंद थाने पहुँचा और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक मोहनीश को लेकर हॉस्पिटल पहुँची जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, मामले में पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस पहले करती कार्रवाई तो बच जाती युवक की जान…


इस घटना में नवागढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली पर आरोप लग रहे है, जिनकी उदासीनता की वजह से ही यह हत्या की वारदात होने का जिक्र किया जा रहा है, अगर पुलिस पहले ही दोनों पर कार्रवाई कर थाने में बैठा लेती या कार्रवाई करती तो शायद युवक मोहनीश की जान बच जाती।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,