रतनपुर

हाइवे सड़क पर ट्रक चालकों से लूट का मामला, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…. कब्जे से लूट की रकम, मोटरसाइकिल जब्त

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पकड़ने में रतनपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के शिक़ायत के चंद घंटों में ही आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस दौरान रतनपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 मार्च को डायल 112 के माध्यम यशवंत कुमार ने अपने और अपने साथी के साथ मदनपुर मोड पर रतनपुर – बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 06 युवको द्वारा रास्ता रोककर ट्रक में तोडफोड और मारपीट की शिकायत की थी। जिसमे उन्होंने करीब 12 हजार रुपए आरोपियों द्वारा लूटने की जानकारी पुलिस को दी थी।

उक्त मामले के शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की जिसमे पता चला कि यशवंत तिवारी तथा उसका बड़ा भाई बलवन तिवारी अपने – अपने ट्रकों कमश : सीजी 04 एनडी 0934 , और सीजी 04 एलएन 3699 के पास थे। जहाँ उनके साथ एक अन्य ट्रक सीजी 13 एलए 4493 के खलासी हंसराज को 6 युवको ने रोककर मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया है। इधर आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने दो टीम बना के पतासाजी शुरू की थी। जिसमे से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को दबिश देकर पकड़ लिया है। जिनमे मदनपुर निवासी रितिक पांडे,रतनपुर निवासी आकाश कौशिक और चन्दमणी सहित विश्वा दुबे के साथ जय कुमार कोशले शामिल है। वही एक फरार आरोपी की तलाश अब भी जारी है। रतनपुर पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम 10 हजार के साथ तीन बाइक सीजी 12 एसी 1426 , हिरो होण्डा स्पेलेण्डर, सीजी 10 एबी 0811 , हिरो होण्डा पैसन प्रो और एक काले रंग की बिना नम्बर की यामहा एफजेड वाहन के साथ लाठी को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...