बेलतरा

हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश…पुलिस जुटी जांच में

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – रतनपुर थानांतर्गत जाली सब स्टेशन के पास बुधवार को देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की शाम जाली मटियारी मार्ग पर विष्णु ढाबा जाली सब स्टेशन के पास सड़क हादसे में जाली निवासी रामप्रसाद भारद्वाज पिता हेतराम भारद्वाज  उम्र 55 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार रामप्रसाद भारद्वाज अपने बाइक क्रमांक सीजी 12 B 9947 में सवार होकर नेवसा से अपने घर जाली जा रहा था। 

इसी दौरान जाली से नेवसा की ओर जा रही एक सोल्ड ट्रैक्टर इंजन के पीछे के पहिए में जाकर टकरा गया और वही सड़क पर गिर गया। जिससे रामप्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में विद्युत विभाग का सामान लोड है।

दुर्घटना के बाद छिटककर सड़क पर गिरे बुजुर्ग के सर पर चोट आई है और उनका खून तेजी से बहने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर भेज दिया है। पुलिस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे...