मस्तूरी

उपराष्ट्रपति के हाथों राज्य अलंकरण सम्मान से नवाजे गए एसआई रामनरेश यादव…. कालोनी वासियों ने किया भव्य स्वागत,

उदय सिंह

मस्तूरी – छ.ग.गृह निर्माण मंडल कॉलोनी वेद परसदा के समस्त कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में निवासरत मोपका चौकी प्रभारी रामनरेश यादव का फुल माला फटाखे के साथ भव्य स्वागत किया,साथ ही मिठाई खिलाकर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाओ के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई, 6 नवम्बर को रामनरेश यादव को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा करते हुए 36 हस्तियों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सम्मानित किया। इन्हीं में से एक मात्र पुलिस कर्मी बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी प्रभारी एसआई रामनरेश यादव का नाम भी शामिल था। उन्हें अपराध अनुसंधान के लिए गृह पुलिस विभाग से पं. लखनलाल मिश्र सम्मान के लिए चुना गया है।

मूल रूप से जिला मोहला मानपुर के ग्राम डोंगरीटोला निवासी रामनरेश यादव अभी वर्तमान में मस्तूरी वेद परसदा में छ.ग.गृह निर्माण मंडल कॉलोनी में निवासरत हैं, श्री यादव राष्ट्रपति मेडल व आईटीबीटी बल का सर्वोच्च मेडल पुरस्कार भी पा चुके हैं। 1 जनवरी 2024 को मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने वाले महिला के आरोपी पति के केस में विवेचना के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

इसमें आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। राज्यउत्सव कार्यक्रम में उन्हें उपराष्ट्रपति के हाथों पं. लखनलाल मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया, सम्मान मिलने के पश्चात जब वे अपने निवास वेद परसदा पहुंचे तो कालोनी वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, जिनमे अनिल दुबे,

संतोष सोननत, नरेंश बंजारे, उमेश यादव,रिखीराम कांत,संतोष पाटले, वीरेंद्र राठौर,कौशल सोनी,महेंद्र यादव,अजित कश्यप, गोविंद गुप्ता,विनय सुमन,मनोज साहू,अमन हुसैन, रघु यादव, अमित खुटे आदी लोगों ने पुष्पगुच्छ व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...