बिलासपुर

जुआ खेलने के दौरान हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद में युवक को उतार दिया था मौत के घाट

रमेश राजपूत

बिलासपुर– हिर्री थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में शनिवार की रात लगभग 10 बजे हुई एक युवक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार धौराभाठा गांव में हत्या की यह वारदात दीपावली की रात हुई थी, जहाँ मृतक और हत्या का आरोपी एक साथ गांव में ही जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी अरविंद घृतलहरे ने मृतक घनश्याम अंचल 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। गौरतलब है कि जुए के दौरान मृतक घनश्याम अंचल जुआ जीत रहा था। यह देख साथ में जुआ खेल रहे आरोपी अरविंद धृतलहरे ने उससे उधार में दिए गए अपने पुराने पैसों की मांग की। मृतक घनश्याम अंचल द्वारा इस में आनाकानी करने पर दोनों के बीच मारपीट से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान आरोपी अरविंद धृतलहरे ने उसकी जान ले ली।

घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसे सरगर्मी से तलाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...