सीपत

सीपत चैन स्नेचिंग :- बाज़ार से लौट रही युवती के गले से सोने की चेन की लूट.. बाइक सवार नकाबपोश हुए फरार,

उदय सिंह

बिलासपुर – एक बार फिर बाइक सवार आरोपियों ने चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक की बेटी के गले से बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने सोने की चेन की लूट की है। इसके बाद बाइक सवार तेजी से बलौदा की ओर भाग निकले। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर सीपत थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सीपत के उज्जवल नगर में रहने वाली उर्जा ठाकुर के पिता भुनेश्वर ठाकुर एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक हैं। उर्जा गुरुवार 7 नवंबर की शाम अपनी मां मीना ठाकुर के साथ खरीदारी करने नवाडीह चौक तक आई थी। यहां घरेलु सामान की खरीदारी के बाद मां-बेटी कालोनी स्थित अपने मकान की ओर जा रहे थे। कालोनी के गेट के पहले मोड़ के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने प्रार्थी उर्जा के गले से सोने की चेन खींच ली। अचानक हुई इस घटना से युवती हड़बड़ा गई। उन्होंने देखा कि बाइक के पीछे नंबर नहीं था। चेन खींचने वाले युवकों ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। युवती ने कालोनी पहुंचकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को इस संबंध में बताया। युवती ने पिता के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया है। इसके आधार पर चेन स्नेचिंग करने वाले युवकों की पहचान करने कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर