पचपेड़ी

पचपेड़ी: अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में “चेतना अभियान विरुद्ध नशा” और “प्रहार अभियान” के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला थाना पचपेड़ी क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम बेल्हा से अवैध महुआ शराब लेकर सुकुलकारी की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सुकुलकारी आंगनबाड़ी के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय पोर्ते पिता चंद्रभान पोर्ते उम्र 24 वर्ष निवासी बेल्हा, थाना पचपेड़ी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा एक नग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 189/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी को 2 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक नरसिंह राज, दिल हरण पैकरा एवं गजपाल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...