सीपत

सीपत: अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर एनटीपीसी में हिंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,

उदय सिंह

बिलासपुर – अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में दिनांक 10 जनवरी 2026 को हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के नियमों, शुद्ध वर्तनी तथा सामान्य भाषा ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन किया गया।उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें हिंदी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, नाटक, भाषण तथा गीत-संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें न केवल कर्मचारी बल्कि उनके परिवारजन तथा टाउनशिप स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी सीपत में हिंदी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने तथा राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की सतत पहल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...