मस्तूरी

मस्तूरी: दिन दहाड़े सुने मकान का टूटा ताला…3 लाख नगदी और सोने चांदी के गहने सहित लाखों की चोरी,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के एक सुने मकान में दिन दहाड़े चोरों ने धावा बोलकर 3 लाख 25 हजार की चोरी को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत लावर निवासी सुमित्रा भारद्वाज ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वह कैरियर पाइंट स्कूल ढेका में हाउस किपींग का काम करती है। शनिवार की सुबह रोज की तरह ही वो अपने काम में घर से निकली थी। जिसके बाद उनकी लडकी मंजिषा भारद्वाज और बेटा चंदन, गुलशन भारद्वाज भी घर से सुबह करीब 08.30 बजे स्कूल एवं कालेज के लिए घर में ताला लगाकर चले गये थे। जब दोपहर 3 बजे प्रार्थिया का छोटा बेटा गुलशन स्कूल घर वापस आया तो देखा घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था जो देखकर समझ गया कि घर में चोरी हो गया है। जिसकी सूचना गुलशन ने अपने बड़े भाई चंदन को दी। जिसपर घर पहुंचकर चंदन ने जांच की तो पता चला कि घर के कमरे के अंदर रखे संदूक के ताला को तोडकर उसमे रखे नगदी 300000(तीन लाख रूपये), सोने का तीन पत्ती पुरानी लाकेट एवं एक जोडा चांदी का पायल तथा चार जोडी पुरानी इस्तमाली बिछीया को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इधर मामले में प्रार्थिया ने घर में हुई 3 लाख 25 हजार चोरी की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...