रायगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…लूट की नीयत से बुजुर्ग दादी की हुई थी हत्या, नाती सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी में 9 नवम्बर की सुबह एक बुजुर्ग महिला की लाश उसके घर में मिली थी, सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस अपनी जांच में जुट गई थी, मामले की जांच के दौरान मृतिका मंगली बाई मित्तल उम्र 70 वर्ष की हत्या के अपराध में 1 रिश्तेदार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने लूट की नीयत से बुजुर्ग महिला की हत्या मुँह दबा गला घोंटकर की थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रकरण की विवेचना में पाया कि मृतिका मंगली बाई के पति हेमलाल मित्तल एस.एई. सी . एल . राजनगर मनेन्द्रगढ़ में नौकरी करते थे तथा 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद ग्राम धमनी में रहते थे । मंगली बाई एवं हेमलाल के कोई बच्चे नही थे । करीबन 03 वर्ष पूर्व हेमलाल के निधन होने के बाद से मंगली बाई अकेली घर में रहती थी । उसे प्रतिमाह पेंशन मिलता था जिससे वह पैसा व जेवर घर में रखती थी ।

मृतिका मंगली बाई ग्राम धमनी निवासी आरोपी विकास मधुकर के रिश्ते में दादी लगती थी । विकास मधुकर का मंगली बाई के घर आना जाना था तथा उसे जानकारी थी कि मंगली बाई पैसा व जेवर घर में रखी है । करीबन 03 दिन पहले वह मंगली बाई के घर गया था तो देखा बैंक से काफी पैसा निकालकर घर मे लाकर रखी थी । पैसे के लालच के कारण पैसा व जेवर लूटने का प्लान बनाया । उसके बाद विकास मधुकर अपने मोबाईल को मोबाईल दुकान हसौद मे 04 हजार रू मे बेचकर समीर के खाते में पैसा डलवाया। 08.11 . 2024 को शराब खरीदकर समीर रात्रे को साथ लेकर धमनी के पास से ठेला से डिस्पोजल गिलास , पानी पाउच व खाने का सामान लेकर धमनी बाजार मैदान गये । वहां पर विकास मधुकर , सुभाष खुंटे मिलकर शराब पीये समीर रात्रे उनके साथ मे खा रहा था । इसी दौरान विकास मधुकर अपने दादी मंगली बाई के पास काफी पैसा होने की बात दोनों को बताया फिर तीनों मिलकर पैसा लूटने की योजना बनाये । रात करीबन 08.00 बजे योजना के अनुसार समीर रात्रे पहरेदारी के लिए रोड तरफ गया । विकास मधुकर और सुभाष खुंटे दोनो पीछे के दरवाजे में जाकर मंगली बाई को आवाज देकर दरवाजा खुलवाये फिर दरवाजा खोलने पर अंदर गये विकास मधुकर अपनी दादी से आचार मांगा और खाया फिर योजना के अनुसार विकास मधुकर ने मृतिका मंगली बाई के नाक मुंह को मारने की नीयत से अपने हाथ से दबा दिया और सुभाष खुंटे पीछे से दोनो हाथो से मंगली बाई के गर्दन को दबाया जिससे मंगली बाई जमीन पर गिर गई । सुभाष खुंटे गर्दन को दबाये रखा , विकास मधुकर उसके हाथ को पकड़कर रखा था । कुछ देर छटपटाने के बाद मंगली बाई की मौत हो गई फिर मंगली बाई के गले में पहने सोने की माला को विकास मधुकर खींचा जो टूटकर वहीं विखर गया जिसे विकास मधुकर उठाकर अपने पास रखा फिर दोनो आलमारी को चाबी से खोलकर उसमे रखे पैसे , मतदाता पहचान पत्र , पास बुक , आधार कार्ड , गैस कनेक्शन कार्ड व राशन कार्ड को रख लिये और समीर को बुलाकर तीनों पीछे के रास्ते से भाग गये विकास मधुकर समीर को 05 हजार रूपया व मंगली बाई का राशन कार्ड , सुभाष खुंटे को 7 हजार 06 सौ रूपया व मंगली बाई का एच पी का गैस कनेक्शन कार्ड , मतदाता पहचान पत्र दिया और विकास मधुकर स्वयं 13 हजार 06 सौ रूपया तथा मंगली बाई का फोटो लगा एसबीआई का पास बुक एवं आधार कार्ड को अपने पास रख लिया । उसके बाद विकास मधुकर , समीर रात्रे को बोलकर केशर चन्द्रा के पास गिरवी रखे अपने स्कूटी को मंगवाया फिर तीनो स्कूटी में पिरदा मेला घूमने गये वहां 5 हजार रूपये को विकास मधुकर और उसके साथी मिलकर खर्च कर दिये । रात्रि करीबन 02.00 बजे वापस आकर स्कूटी को समीर के हांथ केशर चन्द्रा के पास वापस भेजवा दिया ।

अगले दिन सुबह करीबन 10.00 बजे अपने दोस्त प्रहलाद श्रीवास निवासी हसौद को मंगली बाई के गले से लूटा हुआ सोने का माला ( फदक 13 नग , 06 नग गेंहू दाना , 01 नव स्टोन लगा सोने का छोटा लॉकेट , 01 नग टूटा हुआ सोने का लटकन ) को देकर घटना के बारे बताये तथा बाद मे सोने के माला को बेंचकर पैसा को आपस में बांट लेंगे बोले थे प्रकरण के आरोपीगण से लूट की गयी रकम , मृतिका के जेवर घर की अलमारी में रखे जेवर , मृतिका का टूटा मोबाईल , स्कूटी बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । ” अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक विन्टन साहू थाना प्रभारी हसौद एवं समस्त स्टाफ , निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक अमित सिंह , प्रभारी सायबर सेल सक्ती , निरीक्षक कमलकिशोर महतो थाना प्रभारी यायायात , उप निरीक्षक अनवर अली थाना प्रभारी बाराद्वार , उप निरीक्षक कमल मैरिपा चौकी प्रभारी फगुरम , सउनि जन्मेजय वर्मा थाना हसौद प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण राठौर , आरक्षक गोपाल साहू सायबर सेल सक्ती , आरक्षक योगेश राठौर थाना बाराद्वार आरक्षक मानसिंह कुर्रे थाना डभरा तथा आरक्षक जयदेव साहू चौकी फगुरम का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्... आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा...अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह,