छत्तीसगढ़बिलासपुर

16 हजार 385 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की 3 दिनों में किया गया लक्ष्य पूरा

जिला टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में जिला से लेकर ब्लाॅक स्तर पर सघन मानिटरिंग की गई

बिलासपुर जिले में पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत 0 से 5 वर्ष की उम्र के 3 लाख 16 हजार 385 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में 10 मार्च को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थापित 1948 पोलियो बूथ पर 3 लाख 104 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके बाद 11 एवं 12 मार्च को 3 लाख 58 हजार से अधिक घरों में भ्रमण कर शेष छूटे हुये बच्चों को पोलियो की दवा सेवन कराया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में जिला से लेकर ब्लाॅक स्तर पर सघन मानिटरिंग की गई। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोटरी क्लब सहित अन्य विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पूर्ण सहयोग मिला और शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...