बिलासपुर

जिले में 15 नवम्बर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस…कलेक्टर ने की समीक्षा, बैठक से नदारद रतनपुर सीएमओ को नोटिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का जीवंत प्रसारण बड़े एलईडी पर देखने का मौका मिलेगा। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएम जनमन योजना की जिले की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एल निर्मलकर को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बिना अनुमति लिए वे टीएल बैठक से नदारद थे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत लोगों को आर्थिक सहायता देने के लंबित मामलों को टीएल पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। एसडीएम को विलंब का कारण बताना होगा। सहकार से समृद्धि योजना के तहत वन, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की प्राथमिकता से समिति गठित करने को कहा गया है। पशु आश्रय स्थल के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...