रायगढ़

VIDEO: डायल 112 की टीम ने आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की बचाई जान…रेस्क्यू कर भेजा गया घर

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की जान 112 की टीम की तत्परता से बचाई जा सकी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर का है। जहा रहने वाले हरिशंकर का कुछ दिनों से पत्नी और बच्चों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। इस विवाद के बाद हरिशंकर सोमवार सुबह रस्सी लेकर पेड़ पर फांसी लगाने की मंशा से चढ़ गया और किसी के रोकने पर गाली-गलौच करने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी। जिसके बाद तत्कल मौके पर 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे,

जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला। स्थिति को देखते हुए आरक्षक शैलेंद्र ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचित किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर सीढ़ी और बस की व्यवस्था की गई, जिससे हरिशंकर को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। इस अभियान में ग्रामीणों की सहायता से हरिशंकर को शांत किया गया और पुलिस उसे थाने ले जाकर उचित समझाइश के बाद उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया। इस पूरी घटना में आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और ईआरवी वाहन चालक विशाल आवड़े की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ से हरिशंकर की जान बचाई।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...