पचपेड़ी

पचपेड़ी में 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त…एक महिला आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पचपेड़ी क्षेत्र में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा नशा विरोधी चेतना अभियान और प्रहार अभियान के तहत जिले में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देश के पालन में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार ने एक टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पचपेड़ी निवासी माया मधुकर 28 वर्ष, पति स्व. हरभजन मधुकर, अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से 35 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूटे, प्रधान आरक्षक मनीराम, आरक्षक नरसिंह राज, आरक्षक विकास कुर्रे, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी, आरक्षक रोहित टंडन एवं महिला आरक्षक यशोदा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...