बिलासपुर

VIDEO :- जब खेतों में उतरे कलेक्टर अवनीश शरण तो मौके पर हुआ गिरदावरी सत्यापन….खुद धान कटाई कर किसानों के बीच लिया पूरा जायजा, 

रमेश राजपूत

बिलासपुर :- शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। कलेक्टर ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी,  सरवनदेवरी  सहित अन्य गांव में खसरा सत्यापन किया । कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कुछ किसानों को धान बेचने आने का न्योता भी दिया। 

कलेक्टर ने सबसे पहले भरवीडीह गांव में गिरदावरी का सत्यापन देखा। उन्होंने किसान भुनेश्वर के खसरा में लगी फसल का मुआयना किया। पटवारी द्वारा दर्ज अभिलेखों की मोके पर क्रॉस जांच की। कलेक्टर ने गढ़वट गांव में किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। दुखीराम ने धान की फसल ली है। वे धान खरीदी को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने टोकन कटवा लिया हैैं। वे अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाते हैं। बाम्हूं के किसान ईश्वर प्रसाद और चोरहादेवरी के किसान मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह था। मालूम हो कि जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भूईयां साफटवेयर में जानकारी अपलोड की थी। इसके बाद पटवारी द्वारा संपादित गिरदावरी कामों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकरियों-कर्मचारियों ने सत्यापन किया। तहसील स्तर पर सत्यापित खसरों में से 5 प्रतिशत खसरों का सत्यापन जिला स्तर पर नियुक्त 84 अधिकारियों ने किया। 

धान खरीदी केन्द्र का लिया जायजा-

कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्राम टेकर में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रभारी से कहा कि किसानों से उनकी मेहनत का उपज खरीदा जाए। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए छाया-पानी का पूरा इंतजाम होना चाहिए। धान खरीदी  अभियान का लाभ हमारे वास्तविक किसानों के लिए है, न कि कोचियों और दलालों के लिए। इसलिए दलाल किस्म के लोगों की पहचान पहले से कर लें और उनकी गतिविधि पर नजर रखी जाए।  उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप पूरी तैयारी रखने कहा। कुछ किसानों से चर्चा कर धान बेचने आने का न्योता भी दिया। इस सोसायटी में भेलनी, गोपलपुर और टेकर के किसान अपना धान बेचने आते हैं। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...