बिलासपुर

बिलासपुर: बाइक सवार 2 भाइयो से 4 आरोपियों ने लूट और मारपीट की घटना को दिया था अंजाम…पुलिस ने चारों आरोपियों को लिया हिरासत में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले चकरभाठा थाना क्षेत्र में ग्राम सेंवार के पास बीते 10 नम्बर की रात बाइक सवार 2 भाइयो से 4 आरोपियों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रार्थी मंतराम निषाद पिता चैतू निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा 10.11.2024 को अपने मोटर सायकल यामहा एफ. जेड से बहन के घर गुड़ाघाट दगौरी गये हुए थे जहां से वापस आते समय सेवार तालाब के पास रात्रि करीबन 10.30 बजे सेवार निवासी कमोद यादव एक्टिवा से प्रार्थी के मोटर सायकल का पीछा करते आया अचानक प्रार्थी के मोटर सायकल बंद होने पर कमोद यादव अपना एक्टिवा रोक दिया प्रार्थी के छोटा भाई फणीश्वर निषाद द्वारा हमारा पीछा क्यो कर रहे हो कहने पर कमोद यादव दोनो से विवाद करते हुए उनके मोटर सायकल से चाबी निकाल लिया और अपने मोबाईल से फोन कर अपने साथियों को बुला कर प्रार्थी एवं उसके भाई को गाली गलौच कर कमोद यादव , हिमेश वर्मा आयुश दीक्षित व सुरेंद्र रजक उर्फ बड़ू द्वारा हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट किये। आरोपी कमोद यादव फणीश्वर निषाद के पाकिट में रखे 5000 रूपये एवं उसके मोबाईल को छिनकर अपने पास रख लिया।उक्त मोबाइल को वह सुरेंद्र रजक उर्फ बड़ू को दे दिया। मारपीट दौरान कमोद यादव प्रार्थी के यामहा एफ. जेड को पत्थर से तोड़ा जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रार्थी एवं उसके भाई फणीश्वर निषाद आरोपी कमोद यादव के घर जाकर अपने छिने मोबाईल एवं 5000 रूपये को मांग किये तब कमोद यादव मोबाईल देने से इंकार करते हुए प्रार्थी के मोबाईल छिनकर पटककर तोड़ दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लेकर सभी आरोपियों से लूटी गई रकम व एक मोबाइल को बरामद कर आरोपियो न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल ध्रुव, जीवन जायसवाल,प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा,आरक्षक प्रेम उपाध्याय,योगेंद्र खूंटे का योगदान सराहनीय रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

1. कमोद यादव पिता रामफल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

2. हिमेश उर्फ लाला वर्मा पिता जीवराखन वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

3. आयुष उर्फ गुपेश उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

4. बडू उर्फ सुरेन्द्र रजक पिता राजकुमार रजक उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...