बिलासपुर

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की हुई स्वीकृति,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामुदायिक विकास को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को अधिक सुविधाएं और संसाधन मिल सकें। इन विकास कार्यों के अंतर्गत मिशन स्कूल, बृहस्पति बाजार के पास अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 11 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार बर्जेस कन्या मेमोरियल हिंदी माध्यम स्कूल में नए कक्षों का निर्माण कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु 14 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल प्राप्त हो सके। डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्वामी आत्मानंद स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जबकि वार्ड नंबर 19 के शासकीय हाई स्कूल, सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा में शेड और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार नगर माध्यमिक शाला, तारबाहर में नए भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है, जिससे वहां के छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिल सकें। वार्ड नंबर 61, पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा में द्वितीय तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने के लिए 9 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। कुदुदंड हायर सेकंडरी स्कूल में बोर, किचन शेड और अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे विद्यालय के सुरक्षा और सौंदर्य में सुधार होगा। इसके अलावा अरविन्द नगर डी.पी. चौबे कॉलोनी के सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल और अन्य विकास कार्यों हेतु 22 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे वहां के निवासियों को सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वार्ड नंबर 17 के अमलताश कॉलोनी में शेड, शौचालय और अन्य विकास कार्यों के लिए 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के निवासियों को शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं,शहर विकास से संबंधित कार्यों के लिए राशि की कमी नही होगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...