छत्तीसगढ़बिलासपुर

हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर से चकाचक हो रहा शहर, नालियों की सफाई पर जोर

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अभियान के दौरान किसी भी वार्ड का औचक निरीक्षण करने और गंदगी या मलबा मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के पांचवे दिन 11838 मीटर नाली की सफाई हुई। शहर के सभी वार्डों में हो रही सफाई अभियान में लोगों द्वारा साकारात्मक फीडबैक दी जा रही है। इसी तरह शुक्रवार के अभियान में 53 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के तहत सुबह 6 बजे से ही सड़क सहित विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू हो रहा है। इस दौरान मुख्य मार्गों की सफाई के साथ सभी वार्डों में रोस्टर अनुसार नाले व नालियों की सफाई की जा रही है। अभियान के पांचवे दिन वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक में 2475 मीटर, वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक में 2082 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 में 1805 मीटर, वार्ड क्रमांक 31 से 40 में 1710 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 2190 मीटर व वार्ड क्रमांक 51 से 59 में 1578 मीटर नाली की सफाई की गयी। इस तरह अभियान के दौरान 11838 मीटर नाले व नालियों की सफाई हुई। अभियान में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थिति में सुधार की बात भी सामने आ रही है। शुक्रवार को 53 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दिए हैं। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों से फीडबैक भी ली जा रही है। इसमें लोगों द्वारा सफाई होने और पहले से बेहतर स्थिति होने की बात कही जा रही है। कमिश्नर श्री पाण्डेय द्वारा सफाई कार्य की हर रोज मानिटरिंग की जा रही है। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर की सफाई व्यवस्था और अच्छी करने सभी जोन प्रभारी व वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया है।

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने सभी वार्ड प्रभारियों को अभियान को सफल बनाने और शहर की सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अभियान के दौरान किसी भी वार्ड का औचक निरीक्षण करने और गंदगी या मलबा मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...