बिलासपुर

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वालो का एसपी ने किया सम्मान, पुलिस विभाग लोगों को कर रहा प्रोत्साहित

रमेश राजपूत

बिलासपुर — बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने 17 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय ग्राम पंचायत बेलतरा के स्वः श्री रामखिलावन जायसवाल के पुत्र व पत्रकार उमलेश जायसवाल को सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद कर गुड सेमेरिटन स्वरूप मानवता का परिचय देते हुए आहत की त्वरित चिकित्सा में सहयोग कर सराहनीय कार्य किया गया। फलस्वरूप उन्हें 17 फरवरी को लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

 प्रशंसा पत्र मिलने पर ग्राम में एवं मित्र मंडली सहित सभी लोगों ने खूब बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।इस संबंध में उमलेश जायसवाल ने लोगों से अपील भी किया है कि रास्ते में जो भी असहाय व दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखें तो अवश्य वहां पर अपना थोड़ा समय देकर दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने को कहा साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के 112 या 108 जैसी सुविधा का लाभ उठाते हुए फोन कर तत्काल असहाय लोगों या दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने को कहा गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए व बाईक चलाते वक्त हेलमेट लगाकर ट्रेफिक के सारे नियमों का पालन करें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...