मुंगेली

पुरानी रंजिश में युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़क जलाकर मारने की कोशिश…2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

मुंगेली – पुरानी रंजिश में 2 आरोपियों द्वारा 1 युवक पर पेट्रोल छिड़क जलाकर मारने की कोशिश की गई है, घटना से भयभीत पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेंद्र साहू दाऊपारा निवासी बीती रात 10:30 बजे के करीब घर के पास ही सब्जी मार्केट के पीछे खड़ा था तभी वहां आरोपी समीर खान और सुहेब खान आ गए जिन्होंने प्रार्थी को कहा कि आज तुझे जान से मार देंगे नही छोड़ेंगे इतना कहकर एक बोतल में रखे पेट्रोल को युवक के ऊपर डाल दिये और माचिस जलाने लगे इस पर पीड़ित युवक चिल्लाने लगा जिसे सुनकर पास खड़े दूसरे लोग दौड़े, तब आरोपी समीर मौके से भाग गया लेकिन सुहेब पकड़ा गया। घटना के बाद पीड़ित ने मुंगेली थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने समीर खान , सुहेब खान के खिलाफ धारा 109(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...