तखतपुर

करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत…ख़म्बे से टूटकर गिरी थी नंगी तार, किसान के घर छाया मातम

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर– खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए किसान की टूटे हुए तरंगित तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 6 नवंबर की सुबह 6 बजे की है। जरहागांव थाना अन्तर्गत ग्राम ठकुरिकापा निवासी कमलेश पाली पिता मन्ने लाल पाली अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव करने गया था। जो 12 बजे तक वापस नहीं लौटा तो घर वाले ढूंढने निकले। लेकिन उसका पता नही चला। इसी दौरान दोपहर मृतक की भांजी घास काटने गई तो उसने खेत में मृतक की लाश पड़ी हुई देखी और घर वालों को सूचना दी। परिजन खेत पहुंचे तब उन्होंने देखा कि ख़म्बे से बिजली तार टूट कर नीचे पड़ा हुआ है, जहाँ से गुजरते हुए अनजाने में कमलेश कुमार पाली का पैर बिजली के टूटे हुए तार पर पड़ गया और करेंट की चपेट में आ जाने से खेत में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी कार्रवाई में जुट गई है। वही इस घटना से किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, पूरे घर मे मातम छाया हुआ है, मृतक के तीन बच्चें है, पूरा परिवार मृतक पर ही आश्रित था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला