बिलासपुर

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा….अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए विशेष निर्देश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के जिले बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही में रिक्त आरक्षक संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया दिनांक 16.11.2024 से प्रारंभ होकर 10.1.2025 तक चलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया 2री वाहिनी, छसबल सकरी के ग्राउण्ड में आयोजित हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

01- अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड तथा समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ स्वम द्वारा सत्यापित छायाप्रति लाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड के अतिरिक्त अभ्यर्थी के स्वयं के पहचान पत्र हेतु एक पहचान पत्र होना चाहिए, इसके आधार पर ही अभ्यर्थी को भर्ती ग्राउण्ड में प्रवेश दिया जायेगा।

02- भर्ती प्रक्रिया के दौरान ग्राउण्ड के अंदर अभ्यर्थी का मोबाईल लाना या उपयोग करना सर्वथा वर्जित है। अभ्यर्थियों के सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

03- भर्ती केन्द्र में अभ्यर्थी के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति/रिश्तेदार का उपस्थित रहना पूर्णतः वर्जित है। अभ्यर्थी के अलावा अन्य कोई अनाधिकृत व्यक्ति भर्ती स्थल पर पाया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

04- अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में उल्लेखित निर्धारित तिथि को ही आयें।

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुरतथा अध्यक्ष चयन समिति ने बताया की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। भर्ती प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल उसकी सूचना चयन समिति को दें। कोई भी व्यक्ति अगर भर्ती केन्द्र के पास भर्ती के नाम पर प्रलोभन देते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध गंभीर धाराओ के अंर्तगत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर