तखतपुर

तखतपुर: बस स्टैंड के पास चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार… पुलिस की रेड में 1.85 लाख नगद जब्त, दो सटोरिये गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी और माइनर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड वेलकम गेट के पास कुछ लोग सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ खेला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां अभिषेक सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली को रंगे हाथों सट्टा खिलाते पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची लिखी कॉपी और 1.85 लाख रुपये नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अस्मित गुप्ता 22 वर्ष का नाम बताया, जिसे भी पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...