बिलासपुर

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन… बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वसुंधरा उद्यान बिलासा ताल, कोनी स्थित शहीद स्मारक में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर वनकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) मनोज पाण्डे और मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) प्रियंका पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वन शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन वनकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को याद किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में वन, वन्यजीव और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

अधिकारियों ने कहा कि वन शहीदों का त्याग और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा वन विभाग के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत है। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा का दायित्व कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निभाना पड़ता है, लेकिन इन वीर वनकर्मियों ने अपने कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस महज श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि वन संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का दिन भी है। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने वीर वन शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...