बिलासपुर

पुरी – अहमदाबाद एक्सप्रेस में 9 लाख से अधिक की गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… आरपीएफ ने लिया कब्जे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑपरेशन “नार्कोस”के अंतर्गत नशीले एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 15 नवंबर को आरपीएफ,अपराध गुप्तचर शाखा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर द्वारा प्री -इलेक्शन सीजर (महाराष्ट्र, झारखण्ड) के मद्देनजर अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ए. पी. पवार, आरक्षक विकास पटले, आरक्षक सुधाकर बोरकर गोंदिया से नागपुर के लिए गाड़ी संख्या :-12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में गुप्त निगरानी व उक्त अभियान में तैनात थे । इसी दरम्यान उक्त गाड़ी के A/2 कोच के सीट नं. 05 पर 02 व्यक्ति के पास दो ट्रॉली बैग, 02 पिट्टू बैग एवं 01 थैला कुल 05 नग पाया गया । जिसके बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने गांजा पलासा से नंदुरा ले जाना स्वीकार किया तथा मादक पदार्थ होने की पुस्टि हुई । इसकी सुचना मण्डल सुरक्षा आयुक्त नागपुर को देकर प्रभारी निरिक्षक भंडारा, सीआईबी गोंदिया एवम मण्डल सीजर टीम का सहयोग लेकर अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर के उप निरीक्षक अमित प्रकाश पवार द्वारा एन.डी.पी.एस. नियमानुसार नायब तहसीलदार मोहाड़ी के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही में उक्त दोनों व्यक्तियों से कुल-46.350 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित किंमत-927000/आंकी गई हैं, जिसे बरामद किया गया है । उक्त कार्यवाही उपरांत जप्त सम्पति एवम आरोपी सहित अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया हैं । नशीले पदार्थ न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को खराब करते हैं, बल्कि ये पदार्थ अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के हित को भी नुकसान पहुंचाते हैं। नशीली दवाओं की लत के दूरगामी प्रभाव होते हैं क्योंकि यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...