बिलासपुर

क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे 2 आरोपियों पर हुई कार्रवाई….पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में मोबाईल, टीवी, नगदी सहित लाखों के सट्टा पट्टी को किया जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध रूप से सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है जो तिफरा कालिका नगर अपने घर मे क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे थे। जिनसे बड़ी संख्या में मोबाईल, टीवी, नगदी सहित लाखों के सट्टा पट्टी को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा में सट्टा खिलाया जा रहा है जिस पर थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गई

जहां एक मकान में मोबाईल फोन के माध्यम से भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे जिन्हे रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग की पैड समेत कुल 14 नग मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, 01 नग रिमोट, 01 डिश टीवी एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल जुमला लगभग 80,000 का सामान व लाखो की सटटा पटटी को जप्त किया गया। आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया कि आरोपी आनलाईन एप के माध्यम से किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था

जिसमे आरोपी का कई लोगो से लाखो का लेनदेन होना पता चला है। जिसके बारे मे पुरी जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगो के नाम सामने आने की संभावना है। आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

नाम आरोपी

1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 वर्ष

2. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी बिलासपुर

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय चौधरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि यादव, रवि शर्मा, रौनक पांडे, मनोज बघेल , मनीष सिंह, विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...