बिलासपुर

चावल नही देने की बात पर राशन दुकान संचालक उपसरपंच की जमकर पिटाई…आक्रोशित ग्रामीणों के खिलाफ अपराध दर्ज,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राशन नहीं देने के कारण आक्रोशित ग्रामीणो ने दुकान संचालक की जमकर पिटाई कर दी है यह पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेडपार का बताया जा रहा है जहां के उपसरपंच और शासकीय राशन दुकान के संचालक गणेश कर्मकार के साथ ग्रामीणों ने राशन नहीं देने के बात पर विवाद करते हुए मारपीट की है मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मेडपार बाजार निवासी गणेश कर्मकार ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 17.11.24 को रात्रि 08.30 बजे जब प्रार्थी अपने घर के पास था तभी मेरे गांव का स्वरूपचंद जागडे, नरेश चतुर्वेदी मेरे पास आया और बोला कि चांवल क्यों नहीं दे रहे हो तब प्रार्थी ने बोला कि सिस्टम मे आंनलाईन चावल नही दिखा रहा है जिस वजह से हितग्राहीयों को चावल का वितरण नही कर पा रहा हूं जिसकी सूचना कलेक्टर आफिस खाद्य विभाग में लिखित सूचना दे दी गई है। जिसके बाद भी स्वरूपचंद जागडे, नरेश चतुर्वेदी तुम जान बूझकर चावल का वितरण नहीं कर रहे हो बोलते हुए। दुकान संचालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे प्रार्थी के दाहिने गाल, होठ, बाया तरफ पसली में गंभीर चोट आई है। मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद हिर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...