पचपेड़ी

पचपेड़ी: नदी जाने से रोका तो 11 साल के मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम…आत्महत्या से मजदूर परिवार में छाया मातम,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला से सोमवार को एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले परिवार के 11 वर्षीय मासूम शुभम केंवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शुभम के पिता गौकरण केंवट, जो मूल रूप से बाजार भांटा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार के निवासी हैं, अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ ग्राम कुकुर्दीकला स्थित ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह शुभम की बड़ी बहन पड़ोस की एक महिला के साथ नदी में नहाने जा रही थी। इसी दौरान शुभम भी उसके साथ जाने की जिद करने लगा। बहन ने उसे डांटते हुए यह कहकर घर लौटा दिया कि बार-बार नदी नहाने नहीं जाते। इसके बाद बहन नदी चली गई।

करीब एक घंटे बाद जब बहन वापस घर लौटी, तो उसने जो दृश्य देखा, उससे उसकी चीख निकल गई। शुभम ने कपड़े का फंदा बनाकर झोपड़ी की लकड़ी से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। बहन ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। एक मामूली डांट के बाद मासूम द्वारा उठाया गया यह कदम परिवार ही नहीं, पूरे गांव को गहरे सदमे में छोड़ गया है। यह घटना बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझने और उनसे संवेदनशील व्यवहार की जरूरत को भी उजागर करती है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...