बिलासपुर

ई-रिक्शा चालक ने शराब पीने सवारी से मांगे पैसे… नही देने पर हमला और लूट का मामला, जयरामनगर घर जाने निकले थे पीड़ित

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ई-रिक्शा चालक द्वारा यात्री पर हमला कर बैग लूटने का मामला सामने आया है। प्रार्थी मार्डन पाटले, निवासी जयराम नगर भनेशर, जो बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित शर्मा लॉज में मैनेजर के रूप में कार्यरत है, ड्यूटी समाप्त कर अपने दोस्त अजय निषाद के साथ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ। प्रार्थी का कहना है कि तितली चौक से चालक ने रिक्शा को रेलवे स्टेशन की बजाय जगन्नाथ मंदिर के पीछे इमली पेड़ की ओर मोड़ दिया। वहां पहुंचकर उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के बाएं हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा।हमले के बाद प्रार्थी और उसका साथी जान बचाकर भागे, जबकि ई-रिक्शा चालक उसका काला रंग का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जियो सिम और 600-700 रुपये नगद थे। घटना की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज की गई, जहां पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296, 351(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...