कोरिया छत्तीसगढ़

03 घरों को टूटने से बचाया कोरिया पुलिस ने, महिला परामर्श केंद्र में निरन्तर की जा रही है कॉउंसलिंग

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस की एक शाखा महिला परामर्श केंद्र जो निरन्तर पति-पत्नी को मिलाने के कार्य मे लगी रहती है। कोरिया पुलिस के महिला परामर्श केंद्र ने आज फिर तीन परिवारों को बिखरने से बचा लिया। पटना में रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना अवधिया ने शिकायत की थी कि उसका पति सौरभ अवधिया उम्र 30 वर्ष नरसिंहपुर मध्य प्रदेश दहेज को लेकर मारपीट करने की शिकायत पर आज 06.09.21 को कॉउंसलिंग में निराकरण कर दोनो को पुनः मिलवाया गया।

पटना की रहने वाली मंजू पनिका उम्र 23 वर्ष ने शिकायत की थी कि उसका पति संतोष, उम्र 25 वर्ष खड़गवां शराब पीकर उससे मारपीट करता है जिसे महिला परामर्श केंद्र की महिला आरक्षक कॉउंसलिंग में दोनों को समझाने के प्रयास में सफल हो गई और उनका परिवार हँसते हुए एक साथ घर गए। वहीं एक मामले में रीना रवि उम्र 21 वर्ष ग्राम महोरा ने अपने पति मुकेश कुर्रे उम्र 25 वर्ष बैकुंठपुर को लेकर कहा की शादी के बाद से ही किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के शक में 02 वर्ष से मुझे अपने साथ नहीं रखे है

और शादी के सामान को भी मेरे ससुराल लेकर नहीं गए है जिसपर महिला आरक्षकों को मामले को सुलझाने में सफल हुई और आज दोनो पति-पत्नी राजी खुशी अपने घर गए। उपरोक्त कांउसिलिंग मे महिला प्रधान आरक्षक कीर्ति तिवारी, महिला आरक्षक सुनीता पैकरा एवं चंद्रमुनी का कार्य सराहनीय रहा। एसपी ने काउंसलिंग कार्य की प्रशंसा की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...