बिलासपुर

सड़को पर बेखौफ अपराधी:- बेवजह हुई फिर चाकूबाजी…काम से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में नशेड़ी और अपराधी बेखौफ घूम रहे है लगातार पुलिस दावे कर रही बावजूद इसके अपराधी लूट, चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। गुरुवार की शाम सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कालोनी में बाइक सवार युवकों ने टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों से मारपीट की और इसी बीच एक युवक ने टाइल्स मिस्त्री पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान मिस्त्री को साथियों ने सिम्स में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कालोनी में रहने वाले रहमत अली पिता जब्बार अली उम्र 27 वर्ष टाइल्स मिस्त्री हैं। गुरुवार को वह साथियों के साथ काम पर गए थे। काम के बाद शाम को वे घर की ओर लाैट रहे थे। अन्नपूर्णा कालोनी के पास उनकी बगल से बाइक सवार युवक तेजी से वाहन चलाते गुजरे।

टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों ने बाइक सवार युवकों को वाहन धीरे चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवकों ने टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर रहमत अली पर वार कर दिया। चाकू की वार से रहमत अली लहूलुहान हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल टाइल्स मिस्त्री को उसके साथियों ने सिम्स पहुंचाया। जहाँ पर घायल का उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस ने घटना की सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...