पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या..पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अपने ही घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला (बड़े)

बजरंग चौक के पास अपनी मां के साथ रहने वाले फिरतु मेहर पिता स्व: आजू राम मेहर उम्र 22 वर्ष शुक्रवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था शनिवार सुबह 7 बजे के आसपास जब फिरतु की मां रमती बाई सोकर उठी तो देखा कि उसका बेटा फिरतु घर के अंदर परछी के म्यार में साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा झूल रहा है।

जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगो के साथ गांव के कोटवार और सरपंच को दी जिन्होंने इसकी सूचना पचपेड़ी थाना में दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार अपनी कारवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,