बिलासपुर

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी….1 खाईवाल और 7 सटोरिये गिरफ्तार…. पुलिस ने की संयुक्त रूप से छापेमारी

जिले में लगातार जारी है जुआ सट्टे के खिलाफ कार्रवाई,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आईपीएल मैच के साथ साथ जिले में सट्टा का बाजार गर्म हो चुका है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस भी सटोरियों के खिलाफ लामबंद होकर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ए.सी.सी.यु. बिलासपुर और तारबाहर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलग अलग जगहों मे छापेमारी कर एक खाईवाल और 7 अन्य सटोरिया को पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिलवा रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह पुलिस ने ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चौक तारबाहर में दबिश दी। जहां रतनपुर निवासी दिलीप कुमार, राजकिशोर नगर निवासी विक्की छाबडा,दीनदयाल काॅलोनी निवासी नरेश कुमार सचदेवा,डीपूपारा निवासी मोहन कुमार ध्रुव,तारबाहर निवासी लक्ष्य गिरी गोंस्वामी,,सहनवाज खान,,पुराना बस स्टैण्ड निवासी शाहबाज को रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा।

जिनके कब्जे से कुल 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन और 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के नए प्रावधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर उप निरी. अजय वारे, प्र. आर. बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील राॅव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले व थाना तारबाहर स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,