मल्हार

मल्हार महोत्सव का होगा भव्य आयोजन…मुख्यमंत्री ने की 20 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

उदय सिंह

मल्हार – मुख्यमंत्री द्वारा मल्हार महोत्सव के लिए बजट अनुदान को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा तोखन साहू केंद्रीय मंत्री के अनुशंसा पर की गई है। यह घोषणा मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के आग्रह पर की गई, जिसके बाद मल्हार और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर मल्हार महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट अनुदान में इस वृद्धि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलेगा और कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने इसे क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर हेमंत तिवारी के साथ रामनारायण भारद्वाज, रामदुलार कौशले (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामायण पाण्डेय, रवि केवट, कृष्णकुमार साहू, राजेश पाटले, बहोरन केवट, चेतन तिवारी, प्रेमप्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। बढ़ा हुआ बजट अनुदान क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक साबित होगा।

error: Content is protected !!
Letest
1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर...