बिलासपुर

कार सवार युवक पर पथराव कर मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने चंद घण्टों में गुंडों पर की कार्रवाई,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मामूली विवाद पर पथराव करते हुए बेरहमी से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। ग़ौरतलब है कि बीती रात प्रार्थी तरनजीत सिंह नोत्रा पिता सुखदेव सिंह नोत्रा उम्र 23 वर्ष निवासी मुगल टेलर के पीछे टिकरापारा कोतवाली के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 11.30 बजे वह अपनी कार क्रमांक – CG10 / BJ1707 से हेमु नगर शादी में जाने के लिए कार को वापस मोड़ रहा था कि उसी समय मन्नू चौक वाली रोड में मोटर सायकल को काफी तेज गति से आरोपी लोग चलाते आ रहे थे

जिन्हे देखकर सावधानी पूर्वक अपनी कार को रोक दिया जिससे दुर्घटना होने से बच गया किंतु आरोपीयो द्वारा प्रार्थी के साथ उत्तेजित होकर मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296,115 ( 2 ),351 (2),324 (4) 3 (5) बीएनएस कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबीरो की सूचना के आधार आरोपियों की पहचान कर

आरोपी मौसम बोले पिता स्व. भोले शंकर बोले उम्र 25 वर्ष निवासी मन्नू चौक टिकरापारा और आशीष पानिकर पिता स्व. दिलीप पानिकर उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक व्ही. के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में उनि चंदन सिंह मरकाम, गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर, राहुल जगत का विशेष योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...