जांजगीर चाँपा

सड़क हादसा :- बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर, 1 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, छात्रा सहित 3 घायल…दुर्घटना से दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में मेनरोड पर स्कूटी और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है, साथ ही स्कूटी सवार 1 छात्रा और बाइक में सवार 2 अन्य युवक घायल है घटना सुबह की बताई जा रही है, जिसमें घायल छात्रा की हालत भी गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-पामगढ़ मुख्यमार्ग पर आज सुबह 7 बजे के करीब स्कूटी और बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे बाइक सवार 3 युवक और स्कूटी सवार छात्रा जमीन पर गिर पड़ी. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीनों घायल हो गए. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि मुड़पार निवासी पूर्वा खांडेकर ट्यूशन के लिए स्कूटी से पामगढ़ आ रही थी. वह भदरा पहुंची थी कि सामने से कुटरा निवासी तीन युवक, जिनमें सागर कश्यप 20 साल, बजना कश्यप 20 साल और चंद्रमणि कश्यप 22 साल बाइक से पामगढ़ से कुटरा की ओर जा रहे थे. दोनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

जहां बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है. घायल युवकों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...