बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक के साथ पूरी पुलिस टीम ग्रामीण क्षेत्रों में उतरी..लगातार दूसरे दिन 15 से अधिक टीमो ने 40 से अधिक ग्रामो में जागरूकता अभियान चलाया

जुगनू तम्बोली

बिलासपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में अलग अलग थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कोटा , बेलगहना और रतनपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा , sdop कोटा स्नेहिल साहू और डीएसपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा लगभग 15 से अधिक टीमों के साथ सर्वाधिक प्रभावित लगभग 40 गांव का दौरा कर लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारी एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया

इस दौरान ग्रामीण जनों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विभिन्न थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को भी कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और उनके समस्याओ के सम्बंध में जानकारी ली गई। 

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...