पचपेड़ी

ढाबे के पास अंधेरे में खड़ी ट्रक से टकराये बाइक सवार…मौके पर हुई 2 की मौत, 1 घायल,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा निवासी लाला राम प्रजापति पिता स्व: निरंजन राम प्रजापति ,विष्णु केवट पिता हरिशंकर केवट उम्र 26 वर्ष,और छोटन केवट पिता दुखीराम केवट उम्र 25 वर्ष पल्सर बाइक क्र. CG 11 BN 9460 में सवार होकर पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ससहा गए हुए थे

जो गुरुवार शाम 8:30 बजे के आसपास वापस अपने गांव जोंधरा लौट रहे थे, तभी केवटाडीह – सोनसरी के बीच मेन रोड में संजू ढाबा के सामने रोड किनारे ट्रक क्र. CG 04 DQ 7017 के चालक ने ट्रक को खड़ी कर ढाबा में खाना खा रहा था, जहाँ अंधेरा होने की वजह से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवारो को खड़ी ट्रक दिखाई नही दी, और खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराए, जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिसकी जानकारी परिजनों को होते ही मौके पर पहुंच प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से घायलों को जांजगीर जिले के पामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत दो युवकों विष्णु केवट और छोटन को मृत घोषित कर दिया

वही एक युवक लाल राम प्रजापति को गंभीर स्थिति में बिलासपुर रिफर किया गया है। जहां मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...