बिलासपुर

धान खरीदी में सेंध :- निगरानी और व्यवस्था के दावों की खुली पोल…किसानों से अधिक धान की हो रही वसूली, कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान तौल में पकड़ी गड़बड़ी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जांजगीर चाम्पा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मुंगेली जिले के चंदखुरी धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने सहायक पंजीयक सहकारिता को पत्र प्रेषित कर गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारं केन्द्र प्रभारी को निलंबित करने को कहा है।

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष में धान का तौल करवाया। तौल में 40 किलोग्राम के बोरा में वजन 41.33 किलोग्राम वजन पाया गया। वहीं जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम अमरताल तहसील अकलतरा की महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर अनिता साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र 2 में एक भी बच्चे केन्द्र में उपस्थित नहीं पाये गये।

संभागायुक्त कावरे ने शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेने के क्रम में जाजगीर-चाम्पा, मुंगेली एवं बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने जांजगीर जिले के अमरताल में आंगनबाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद तिलई धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां मौजूद किसानों और कर्मचारियों से चर्चा कर धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली।

इसके बाद मुंगेली जिले के सरगांव में शासकीय कन्या उमावि एवं आत्मानंद बालक उमावि का निरीक्षण किया। चन्दखुरी धान खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। धान खरीदी के अंतर्गत तौल में गड़बड़ी पायी गई। निर्धारित मात्रा से ज्यादा मात्रा में किसानों से तौल में लिया जा रहा था। सहायक पंजीयक सहकारिता को केन्द्र प्रभारी को हटाकर निलंबित करने के निर्देश दिए।

बिलासपुर जिले के रहंगी में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र हिर्री भी पहुंचे। अभी तक वहां सीसीटीव्ही केमरा स्थापित नहीं हुआ है। कमिश्नर ने खरीदी केन्द्र में कैमरा लगाने, निर्धारित मात्रा में ही धान की तौल करने एवं केन्द्र में किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत... परिवार में छाया मातम, 77 वें गणतंत्र दिवस पर गंधर्व समाज ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व...राष्ट्रभक्ति से सरोबार रह... तारबाहर क्षेत्र में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से हमला..आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज गणतंत्र दिवस पर मल्हार धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण, रंजीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,... VIDEO मल्हार: बस स्टैंड स्थित पान दुकान में दूसरी बार चोरी… सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर मुख्यमंत्री से मिले प्रेसक्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारी.. पत्रकार कालोनी और भूमि आबंटन क... बिलासपुर: 77 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा...गरिमामय सम... कोरबा : बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... 5 महिलाएं व 3 युवक हिरासत में, संदिग्ध गतिविधियों की शि... रतनपुर: आमरण अनशन के बाद प्रशासन आई हरकत में...राम दरबार अतिथि निवास की सील हटाने आदेश जारी शातिर मोबाइल चोर बुलुट गिरफ्तार....गस्त पर निकली पुलिस की सक्रियता से चोरी का खुलासा,